google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कलश स्थापना, पूजन संग शुरू हुआ शारदीय नवरात्र।

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी । शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन गुरुवार को घरों में कलश स्थापना संग पूजन और मन्दिरो मेंअखंड कीर्तन पाठ शुरू हो गया।
हरहुआ-रामेश्वर मन्दिर सहित देवी मंदिरों में दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। हरहुआ क्षेत्र के माँ दुर्गा ,सम्मो माता, चौरा माता,शीतला मन्दिर हरहुआ डीह ,वार ,आयर ,मुर्दहा गाँवो सहित अन्य देवी मंदिरों में दर्शन पूजन भक्तजनों ने किया।
हरहुआ ध्रुवेश्वर महादेव मंदिर व रामेश्वर मन्दिर के पुजारी आचार्य प0 अन्नू तिवारी के अनुसार नवरात्र में पूजन पाठ से जहां भक्ति के साथ शक्ति का संचार होता है वहीं मनोकामना पूर्ण होती है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)