शायर कलीमुल्लाह परवाना ने ईसीएल राजमहल परियोजना के महाप्रबंधक प्रभारी अरुपानंद नायक को दी बधाई राजमहल परियोजना के महाप्रबंधक प्रभारी अरुपानंद
समाज जागरण मनोज कुमारसाह
गोड्डा
जाने माने कवि व शायर कलीमुल्लाह परवाना ने राजमहल परियोजना के महाप्रबंधक प्रभारी श्री अरुपानंदरनायक को कोल इंडिया के अध्यक्ष द्वारा सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय महाप्रबंधक पुरस्कार से सम्मानित करने पर उनके कार्यालय कच्छ में जाकर शुभकामनाएं एवं बधाई दी इस अवसर पर परवाना ने महाप्रबंधक प्रभारी अरुपानंद नायक की कार्यशाली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से परियोजना को तरक्की की ऊंचाइयों तथा बुलंदियों पर पहुंचाकर परियोजना का राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का काम किया है उन्होंने महाप्रबंधक प्रभारी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि अरुपानंद नायक जैसे सरल सुयोग्य कर्मठ लगन शील सद चरित्र एवं इमानदार महाप्रबंधक को अपने बीच पाकर हम सभी गोड्डा वासी धन्य है आपकी कार्यशैली एवं कर्तव्य परायणता पर हर किसी को गर्व है आपकी मृदु भाषिता की भी लोग चर्चा करते नहीं थकतेआप एक सरल हृदय वाले महाप्रबंधक प्रभारी हैं संक्षिप्त कार्यकाल में उन्होंने तमाम सहकर्मियों के साथ समन्वय स्थापित कर राजमहल खनी समूह को उत्पादन के क्षेत्र में राष्ट्रीय पहल पर लाकर खड़ा कर दिया जो कि आपकी कार्य क्षमता को दर्शाता है आपने सूझबूझ का परिचय दिया है वह अनुकरणीय ही नहीं अपितु एक अलौकिक स्तंभ के रूप में मिल का पत्थर बनकर सदैव हम सभी का मार्गदर्शन करते रहेंगे आप एक ओजस्वी महाप्रबंधक प्रभारी हैं आप परियोजना से जुड़े सभी मुद्दों को बेहतर तरीके से निष्पादन किए हैं चाहे वह भू स्थापित का मुद्दा हो या फिर कर्मियों का सभी पहलुओं पर अपने अच्छे तरीके से काम किया है कोयला उत्पादन के क्षेत्र में परियोजना को अपने नंबर वन पर लाकर खड़ा कर दिया है इसी कड़ी में विश्व मानवाधिकार प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार साह ने भी महाप्रबंधक प्रभारी को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है वही शायर कलीमुल्लाह परवाना महाप्रबंधक प्रभारी अरुपानंद नायक पर शेरो शायरी प्रस्तुत करते हुए कहा कि राजमहल परियोजना की जान है अरुपानंद नायक राजमहल परियोजना की शान है अरुपानंद नायक राजमहल की पहचान है अरुपानंद नायक राजमहल की अरमान है अरुपानंद नायक
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



