google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर विधान सभा क्षेत्र:आदर्श मतदान केंद्र पर ईवीएम में आई खराबी

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर विधानसभा क्षेत्र 221 के आदर्श मतदान केंद्र अनुग्रह नारायण स्टेडियम नबीनगर के बूथ संख्या 343 में ईवीएम मशीन में खराबी आ जाने के कारण एक घंटा से अधिक मतदान बाधित रहा है जानकारी के अनुसार ईवीएम मशीन में 12:00 बजे दिन के लगभग खराबी आ जाने के कारण 1 घंटे तक मतदान बाधित रहा वहीं मतदान कर्मी मशीन को बनाने में जुटे हुए थे लेकिन बाद में दूसरे नया मशीन लगाकर मतदान चालू कराया गया।

नबीनगर के अनुग्रह नारायण स्टेडियम में कहने को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है लेकिन मतदान केंद्र पर इस भीषण धूप में भी पेय जल तक की व्यवस्था नहीं पाई गई साथ ही आदर्श मतदान केंद्र के अन्य सुविधाएं नहीं देखी गई वहीं सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस बल के जवान मुस्तैद थे । वही दोपहर 1बजे तक आदर्श मतदान केंद्र स्थित तीनों बूथ करीब 35 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका था।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)