google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

झारखंड स्थापना दिवस पर ‘रन फॉर झारखंड’ का भव्य आयोजन

पंकज कुमार पाठक,संवाददाता पदमा, दैनिक समाज जागरण

●पदमा चौक से आर.एन. प्लस टू स्कूल तक गूंजा जोश और झारखंड गौरव का संदेश●

पदमा: झारखंड स्थापना दिवस के 25वें वर्षगांठ के मौके पर प्रखंड मुख्यालय पदमा में उत्साह और ऊर्जा से भरपूर ‘रन फॉर झारखंड’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी निधि रजवार एवं अंचलाधिकारी मोतीलाल हेम्ब्रम के नेतृत्व में यह दौड़ पदमा चौक से आरंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए आर.एन. हाई स्कूल परिसर तक संपन्न हुई।
कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य बसंत नारायण मेहता, पदमा मुखिया अनिल मेहता, जनप्रतिनिधियों, स्कूली बच्चों और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ के दौरान प्रतिभागियों ने झारखंड की गौरवशाली संस्कृति, एकता और विकास का संदेश दिया।
प्रखंड विकास पदाधिकारी निधि रजवार ने बताया कि यह आयोजन झारखंड के गौरवपूर्ण 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में किया गया है। उन्होंने कहा, “झारखंड की पहचान उसकी समृद्ध संस्कृति, मेहनतकश जनता और एकजुटता में निहित है। ऐसे आयोजनों से लोगों में राज्य के प्रति गर्व और जागरूकता की भावना बढ़ती है।”
कार्यक्रम में पूरा माहौल झारखंडी रंग में रंगा दिखा — जय झारखंड के नारों से गूंजता पदमा प्रखंड स्थापना दिवस की उमंग में डूबा रहा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)