झरी धनाव गांव से एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार भेजा गया जेल

दैनिक समाज जागरण अनिल कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 27 फरवरी 2024 नवीनगर थाना क्षेत्र के झरी धनाव गांव से एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया गया है। पी एस आई राजू कुमार एवं सशस्त्र बल ने गुप्त सूचना के आधार पर झरी धनाव गांव निवासी प्रिंस कुमार सिंह पिता कृष्ण सिंह को उसके घर से गिरफ्तार किया है। मामले में थाना अध्यक्ष द्वारा बताया गया की प्रिंस कुमार पर कोर्ट से वारंट निर्गत था वह काफी दिनों से फरार कर रहा था गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।