समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।।
क्षेत्र के वाराणसी पब्लिक स्कूल केराकतपुर लोहता के परिसर में अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मारे गए लोगो की आत्मा के लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। जिसमे विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्रों द्वारा मोमबत्ती जलाकर दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। विद्यालय की प्रधानाचार्या सपना मौर्या ने इस हादसे में संवेदना प्रकट करते हुए कहा की अहमदाबाद में हुआ विमान हादसा अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है।मारे गए सभी लोगो एवं उनके परिवार के प्रति हम सभी की गहरी संवेदना है। ईश्वर मृतक परिवार को इस दुख की घड़ी से निकलने की शक्ति प्रदान करें।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



