मुरलीगंज।
के पी कॉलेज मुरलीगंज में स्वतंत्रता दिवस को भव्य बनाने के लिए एनसीसी कैडेट्स निरंतर अभ्यास कर रहे हैं। कैडेट ड्रिल के साथ साथ अन्य गतिविधियों पर भी भाग ले रहे हैं। महाविद्यालय के यशस्वी प्रधानाचार्य डा.जवाहर पासवान ने कहा इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस को और भव्य बनाया जायेगा । कैडेट अनेक गतिविधियां कर रहे हैं। इधर केपी महाविद्यालय मुरलीगंज प्ले ग्राउंड में अभ्यास करवा रहे एन सी सी पदाधिकारी यदुवंशी राजेश बाबू ने कहा कि महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डा जवाहर पासवान के निर्देश पर स्वतंत्रता दिवस अभ्यास परेड की शुभारंभ कर दी गई है।एनसीसी कैडेट के द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले झंडोत्तोलन एवम अन्य गतिविधियां की तैयारी शुरू है ।अभ्यास एवं परेड को सुचारू रूप से अपने देखरेख में प्राचार्य महोदय एवं एनसीसी पदाधिकारी सभी एनसीसी कैडेट अपने अभ्यास पर मौजूद थे ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



