चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु मरीज को मायागंज अस्पताल किया रेफर
पुरैनी।
प्रधानाध्यापक प्राणवती उच्च माध्यमिक विद्यालय गमैल के सुपुत्र ,कड़ामा निवासी शिक्षक चंद्रशेखर झा जो मध्य विद्यालय सिंहार आलमनगर में पदस्थापित हैं को एन एच 106 पर कड़ामा कुरसंडी पेट्रोल पंप के बीच अपराधियों ने सीने में गोली मार दी ।आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से घायल शिक्षक को पुरैनी पीएचसी में भर्ती करवाया गया, लेकिन शिक्षक की स्थिति को गंभीर देख चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु भागलपुर के मायागंज मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है।
वहीं उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि इस मामले को लेकर अभी परिजन ने कोई आवेदन नहीं दिया है, आवेदन मिलते ही उचित कार्रवाई की जाएगी। अभी वो खतरे से बाहर हैं बेहतर चिकित्सा के लिए उन्हें भागलपुर भेजा गया है
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



