कर्नल रंजन ने कैडेट्स को मेहनत, ईमानदारी और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित
दैनिक समाज जागरण, जिला संवाददाता।( महेन्द्र जावला बहल )
बहल, 20 जनवरी। जेआरएम (जगराम मेमोरियल स्कूल), भेरा में मंगलवार को एनसीसी (राष्ट्रीय कैडेट कोर) की ओर से प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन कर अनुशासन, नेतृत्व, राष्ट्रसेवा एवं करियर से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर कर्नल रितेश रंजन ने एनसीसी कैडेट्स को अपने संबोधन में कर्नल रंजन ने कैडेट्स को मेहनत, ईमानदारी और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा एनसीसी के महत्व और इसके माध्यम से मिलने वाले अवसरों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं में देशभक्ति, जिम्मेदारी और नेतृत्व क्षमता का विकास करती है। इस कार्यक्रम के दौरान जेआरएम स्कूल भेरा की चेयरपर्सन सुनीता सांगवान ने कर्नल रितेश रंजन का विद्यालय में आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में एनसीसी सीटीओ जसवीर एवं पूजा की भी गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने कैडेट्स को निरंतर प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।कार्यक्रम के अंत में कैडेट्स ने कर्नल रितेश रंजन के साथ संवाद किया और उनके अनुभवों से प्रेरणा प्राप्त की। यह कार्यक्रम एनसीसी कैडेट्स के लिए अत्यंत उपयोगी एवं उत्साहवर्धक सिद्ध हुआ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



