google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

योग को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत- जनपद न्यायाधीश रविंद्र विक्रम सिंह

सदर संवाददाता अल्ताफ़ कादरी। समाज जागरण

सोनभद्र। सोनभद्र बार एसोसिएशन नियमित योग कक्षा का 11वां वार्षिकोत्सव व सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र की नई कार्यकारिणी का सम्मान समारोह हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।
पतंजलि योग समिति राज्य प्रभारी आदरणीय भ्राता दुर्गेश योगी जी व भारत स्वाभिमान सह राज्य प्रभारी आदरणीय संदेश योगी जी के मार्गदर्शन व उपस्थित में तथा पतंजलि योग परिवार सोनभद्र के कुशल मार्गदर्शक, संरक्षक, पदाधिकारीयों के नेतृत्व में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश आदरणीय रविंद्र विक्रम सिंह जी व विशिष्ट अतिथि एल्डर कमेटी चेयरमैन सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र आदरणीय कृपा नारायण मिश्र जी रहे।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश आदरणीय रविंद्र विक्रम सिंह जी के द्वारा पतंजलि योग परिवार के राज्य प्रभारी आदरणीय दुर्गेश योगी जी ,संदेश योगी जी, संवाद राज्य प्रभारी आदरणीय सुरेंद्र जी,एल्डर कमेटी अध्यक्ष आदरणीय कृपा नारायण मिश्रा, सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आदरणीय अरुण कुमार मिश्र, महामंत्री अखिलेश पांडेय संरक्षक एस0पी0 सिंह जी, वरिष्ठ अधिवक्ता शेष नारायण दीक्षित, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाठक, पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी, भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी आदरणीय वीरेंद्र जी तथा प्रमुख योग शिक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव व पदाधिकारीयों के साथ दीप प्रज्वलन कर भगवान भोले नाथ व पार्वती जी की भव्य आरती की आरती के दौरान शंख ध्वनि गूंजती रही,
मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश ने अपने उद्बोधन में कहा की पतंजलि योग परिवार सोनभद्र योग के क्षेत्र में निरंतर प्रगति करें , योग को जन जन तक पहुंचाने की जरूरत,यही हमारी कामना है,
अंत में कार्यक्रम के आयोजक पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि आज पतंजलि योग परिवार सोनभद्र के पदाधिकारी तथा योग साधक, अपने अखंड प्रचंड पुरुषार्थ के बल पर योग की अलख जगा रहे हैं।
योग कक्षा के वार्षिकोत्सव व सम्मान समारोह, महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर आए सभी राज्य प्रभारी, राज्य कार्यकारिणी सदस्य, जिला प्रभारी तथा जनपद से दूर दराज से आए हुए सभी सम्मानित योग साधकों का हृदय से आभार है, आप सभी निरंतर अपना आशीर्वाद बनाए रखें,
आज के दिव्य/भव्य आयोजन/कार्यक्रम का सारा श्रेय हमारे योग कक्षा के देवतुल्य योग साधकों का रहा, देवतुल्य योग साधक ही कार्यक्रम के आधार है,
युवा भारत उत्तर प्रदेश द्वारा हाल ही में हुए कार्यक्रम में 54 बच्चों ने प्रतिभा किया इसमें सर्वाधिक 27 बच्चे जनपद सोनभद्र से रहे प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान सोनभद्र के नाम रहा, सभी बच्चों को प्रमाण पत्र, मेडल,टी-शर्ट राज्य प्रभारीगण द्वारा वितरित किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)