google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नेताजी की जयंती पर मानवता की मिसाल, गरीबों व दिव्यांगों के बीच कंबल वितरण

समाज जागरण | मनोज कुमार साह
गोड्डा । बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के सीमावर्ती राहा गांव में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर अब्दुल हमीद आज़ाद मिल्ली फाउंडेशन के तत्वावधान में गरीब, असहाय एवं दिव्यांग व्यक्तियों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

MOTOROLA Signature (PANTONE Martini Olive, 256 GB) (12 GB RAM)

MOTOROLA Signature (PANTONE Martini Olive, 256 GB) (12 GB RAM)

कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडेशन के संस्थापक मो. सुलेमान जहाँगीर आज़ाद ने की। मुख्य अतिथि के रूप में धोरैया प्रखंड सरपंच संघ के अध्यक्ष प्रतिनिधि सह सोशल एंड एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष मो. हफीज़ मकबूल उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथियों में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड संयुक्त सचिव मो. मुबारक हुसैन, आजाद स्पोर्ट्स एंड यूथ क्लब के केंद्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. शम्श तबरेज, समाजसेवी मो. इकबाल एवं डॉ. गुलाम रसूल शामिल थे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि मो. हफीज़ मकबूल ने कहा कि अब्दुल हमीद आज़ाद मिल्ली फाउंडेशन द्वारा गरीब, असहाय एवं दिव्यांग लोगों के लिए किया जा रहा यह कार्य अत्यंत सराहनीय और जनकल्याणकारी है। ऐसे सामाजिक प्रयास समाज को सशक्त बनाने का सशक्त माध्यम होते हैं और जरूरतमंदों के जीवन में आशा का संचार करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के विचारों को आत्मसात करते हुए समाज सेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)