प्रमोद खनडई बने क्षेत्रीय अध्यक्ष, अयाज अली को मिला सचिव का दायित्व — मजदूर हित सर्वोपरि: अजय विश्वकर्मा
जमुना–कोतमा, 8 दिसंबर 2025
एटक यूनियन के लिए आज का दिन विशेष रहा संयुक्त कोयला मजदूर संघ, एटक एसईसीएल जमुना–कोतमा क्षेत्र की आवश्यक बैठक क्षेत्रीय कार्यालय जमुना कॉलोनी में एसईसीएल महामंत्री अजय विश्वकर्मा की अगुवाई में सम्पन्न हुई बैठक में संगठन की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया, जिससे यूनियन में नई ऊर्जा और मजबूती का संचार हुआ है
मंच पर प्रभारी के रूप में रवींद्र शुक्ला सोहागपुर अशोक पांडे जोहिला क्षेत्र, महेश यादव बैकुंठपुर क्षेत्र तथा संजय सिंह, उपाध्यक्ष हसदेव क्षेत्र उपस्थित रहे
अजय विश्वकर्मा का मजदूर हित में कहा कि
एटक का मूल लक्ष्य मजदूरों के अधिकार और सम्मान की रक्षा है नई कार्यकारिणी मजबूत नेतृत्व के साथ मजदूर हित में निर्णायक भूमिका निभाएगी
सर्वसम्मति से प्रमोद खनडई – क्षेत्रीय अध्यक्ष, अयाज अली – क्षेत्रीय सचिव, पंचू यादव – कोषाध्यक्ष, कैसर अली – कार्यवाहक अध्यक्ष, मुरलीधर, मुबारक अली, धनेश कुमार उपाध्यक्ष, अमन कुमार, संजय दुबे, संतोष श्रीवास्तव सह सचिव, तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राजाराम, अबू बख्श, अभिजीत नायर, कामरेड अहमद, विकास तिवारी, अनिल ठाकुर, उत्कर्ष सिंह, प्रेमलाल राम, समूच, कमल रजक, स्वरूप सिंह, वी. रूप सिंह शामिल किए गए
बैठक में निशा मिश्रा, मुबारक अली सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने नई टीम को समर्थन और शुभकामनाएँ दीं युवा नेतृत्व की नियुक्ति से संगठन में नई ऊर्जा और विस्तार की संभावना और मजबूत हुई है



