रंजीत तिवारी वाराणसी।।
संजय मेमोरियल वूमेंस कॉलेज केराकतपुर लोहता में आज नवागत छात्राओं का अभिनंदन व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने कालेज में शिक्षा के समय के अनुभव एक-दूसरे से साझा किए। सरस्वती वंदना, अभिनंदन गीत के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों से शिक्षा व समाज के प्रति दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रेरित किया।बतौर मुख्य अतिथि संजय मेमोरियल वूमेंस कॉलेज के चेयरमैन शशि कांत सिंह ने कहा कि शिक्षा मनुष्य की अनिवार्य आवश्यकता है। बिना शिक्षा के समाज की परिकल्पना को साकार नहीं किया जा सकता है। शिक्षा के बाद परिवार व समाज के प्रति कर्तव्य व जिम्मेदारी बढ़ जाती है। अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य विष्णु प्रकाश ने कहा कि नए विद्यार्थियों के स्वागत व यहां पढ़ाई पूरी करने वालों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम सराहनीय है।स्वागत समारोह में डॉ अतुल सिंह, डॉ प्रभा, डॉ रिंकी सिंह,डॉ सुनीता दीक्षित,डॉ दीपिका दीक्षित सहित अन्य शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित रही।वही चेयरमैन शशि कांत सिंह नवागंतु छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कमाना करते हुए उन्हें अच्छे से शिक्षा अर्जित कर अपने परिवार का नाम रोशन करने की बात कही।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



