google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हैंडबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा वीपीएस

समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।।
प्रधानमंत्री द्वारा चलाए गए खेल अभियान को साकार करने की दिशा में वाराणसी पब्लिक स्कूल केराकतपुर लोहता में तैयारी पूरी हो चुकी हैं। सीबीएसई द्वारा 25 जुलाई से 28 जुलाई तक आयोजित होने वाले हैंडबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता की मेजबानी इस बार वाराणसी पब्लिक स्कूल करेगा जिसमे प्रयागराज, पटना और झारखंड के अलग-अलग क्षेत्रों से महिला एवम पुरुष खिलाड़ी खेल में प्रतिभाग करेंगे।इस क्रम में अभी तक सात सौ खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण करवा लिया है।विधालय द्वारा इस खेल प्रतियोगिता की तैयारियाँ वृहद स्तर पर की जा रही है।विद्यालय के खिलाड़ियों में इस प्रतियोगिता को लेकर एक खास उत्साह देखने को मिल रहा है।
यह जानकारी विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सपना मौर्या ने देते हुए बताया की इस प्रतियोगिता को देखते हुए सभी आवश्यक दिशानिर्देश जारी कर दिए है और तैयारियों हेतु सभी कार्यों का निरीक्षण विद्यालय की खास निगरानी में हो रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)