दैनिक समाज जागरण रिपोर्ट राजकुमार भगत
पाकुड़/ झारखंड की गठबंधन की सरकार अपने 3 साल गर्व के साथ पूरा किया है। बदलता झारखंड इसका जीता जागता उदाहरण है। उक्त बातें उदय लखमानी कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने कही। उन्होंने कहा कि कोरोना से जूझने के बावजूद भी सरकार ने जन कल्याण के अनेकों कार्य किए हैं। सरकार आपके द्वार के माध्यम से गठबंधन की सरकार ने जन जन का कल्याण कर रही है। राज्य में पहली बार जिलों में नए ट्रामा सेंटर खोले जायेंगे। इससे मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। ख़ासकर एक्सीडेंट वाले केस में बेहतर सुविधा मरीजों को मिल सके इसकी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवा को ओर मजबूत करने में लगी है। आने वाले समय में शिक्षा स्वास्थ्य के मामले में झारखंड सबसे आगे होगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



