google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नवनियुक्त सचिव विवेक कुमार मिश्र ने किया कार्यालय का निरीक्षण

समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।
जिले के वाराणसी विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त सचिव विवेक कुमार मिश्र द्वारा प्राधिकरण कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव महोदय ने विभिन्न विभागों का भ्रमण कर विभागीय कार्यप्रणाली एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों में रखे विभागीय रजिस्टरों एवं अभिलेखों का अवलोकन किया तथा फाइलों के सुव्यवस्थित रखरखाव और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सचिव महोदय ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता, अनुशासन एवं कार्यक्षमता को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही कार्यालय परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा अभिलेखों को व्यवस्थित ढंग से सुरक्षित रखने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने कहा कि कार्यालय की कार्यसंस्कृति को और बेहतर बनाने के लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें।
निरीक्षण के दौरान अपर सचिव गुड़ाकेश शर्मा एवं संपत्ति अधिकारी रमेश चंद दुबे सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)