एनएच 522 मार्ग पर बने गड्ढे दे रहे है बड़े हादसे को दावत

विभाग की लापरवाही से सड़क बनी मौत का जाल, हल्की बारिश में बह गई मरम्मत की मिट्टी

रिपोर्ट: राहुल कुमार गुप्ता, संवाददाता विष्णुगढ़ — दैनिक समाज जागरण

विष्णुगढ़। हजारीबाग-बगोदर एनएच-522 मार्ग इन दिनों अपनी बदहाल हालत के कारण यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। मार्ग पर बने बड़े-बड़े गड्ढों ने पंचायत वेब सीरीज में दिखाई गई सड़क को भी पीछे छोड़ दिया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत के नाम पर विभाग ने केवल लीपापोती की, जिससे हल्की बारिश में ही मिट्टी बह गई और सड़क फिर से पहले जैसी खतरनाक बन गई। विभाग की यह लापरवाही अब किसी बड़ी दुर्घटना को न्योता देती दिख रही है।

एक माह पूर्व दैनिक समाज जागरण ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर छपने के बाद विभाग के अधिकारी हरकत में तो आए, लेकिन उन्होंने केवल गड्ढों में मिट्टी भरकर खानापूर्ति कर दी। बारिश ने विभाग के इस “जुगाड़” को पूरी तरह उजागर कर दिया।

सात मिल निवासी शुभम कुमार ने बताया, “बीती रात एक पिकअप वैन गड्ढे में जा फंसी, जिसे निकालने में तीन घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।”

रमुआ निवासी धीरज कुमार ने कहा, “इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों तीन पहिया वाहन गुजरते हैं। यात्रियों को रोज भगवान से दुआ करनी पड़ती है कि किसी तरह ये गड्ढे पार हो जाएं।”


दीपक कुमार ने बताया कि “कई बाइक सवार इन गड्ढों में गिरकर घायल हो चुके हैं। चार पहिया वाहन भी असंतुलित हो रहे हैं। विभाग को अब नींद से जागना चाहिए।”

बेड़ाहरियारा उपमुखिया राहुल कुमार गुप्ता ने कहा, “एनएच-522 मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अधिक है, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही चिंताजनक है। लगता है विभाग किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है।”

स्थानीय जनता ने मांग की है कि सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि हादसों पर रोक लग सके और यात्रियों को राहत मिले।

“क्लासी लुक का नया अंदाज़! सिर्फ ₹1,463 में पाएं यह प्रीमियम ब्लेज़र।”

HUMJOLI का स्टाइलिश मैरून ब्लेज़र बना युवाओं की पहली पसंद

स्टाइल और एलीगेंस का नया संगम — HUMJOLI MENS WEAR लेकर आया है Men Solid Single Breasted Blazer (Maroon), जो फॉर्मल, कैज़ुअल, फेस्टिव और वेडिंग — हर मौके के लिए परफेक्ट है।
इसका रिच मैरून शेड और प्रीमियम फिनिश पहनने वाले को देता है क्लासी और कॉन्फिडेंट लुक।

HUMJOLI MENS WEAR Men Solid Single Breasted Formal, Casual, Festive, Wedding Blazer  (Maroon)

स्पेशल प्राइस ₹1,463 में उपलब्ध यह ब्लेज़र सीमित समय के लिए है।
जो लोग अपनी वॉर्डरोब में स्टाइल का नया टच जोड़ना चाहते हैं, उनके लिए यह एक मस्ट-हैव कलेक्शन है।

🛒 अभी खरीदें और हर मौके पर दिखें परफेक्ट — HUMJOLI के साथ!

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)