google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भारत को जानो प्रतियोगिता में ग्रेड्स इंटरनेशनल स्कूल ने मारी बाजी

मुख्य अतिथि विधायक श्रीचंद शर्मा बोले — भारत का ज्ञान-विज्ञान संसार के लिए प्रेरणा स्रोत

ग्रेटर नोएडा, 1 नवम्बर 2025।
भारत विकास परिषद्, विवेकानन्द शाखा द्वारा शनिवार को अंतर-विद्यालय स्तरीय ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता का आयोजन ग्रेड्स इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर ईटा-2 में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, शिक्षक विधायक श्री श्रीचंद शर्मा ने अपने प्रेरक संबोधन में भारत के प्राचीन ज्ञान-विज्ञान की गौरवशाली परंपरा पर प्रकाश डाला। उन्होंने रामायण, महाभारत, वेदों और बोध कथाओं से उदाहरण देते हुए विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति की गहराई और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से अवगत कराया।

विशिष्ट अतिथि, भारत विकास परिषद् के प्रांतीय अध्यक्ष कवित बंसल ने प्रतिभागियों को अपना सर्वश्रेष्ठ देने की प्रेरणा दी। वहीं प्रांतीय प्रभारी अतुल भार्गव ने प्रतियोगिता के उद्देश्य व नियमों की जानकारी दी।
भारत विकास परिषद् की प्रांतीय महासचिव मुक्ता अग्रवाल ने विवेकानन्द शाखा की उत्कृष्ट उपलब्धियों की सराहना करते हुए विद्यालयों को हारमोनियम और ढोलक भेंट करने की घोषणा पूरी की।

कार्यक्रम का सुंदर मंच संचालन प्रोफेसर विवेक कुमार ने किया तथा क्विज मास्टर का दायित्व सुशीला जी ने बखूबी निभाया।
टेन न्यूज नेटवर्क के संस्थापक गजानन माली ने जूनियर व सीनियर वर्ग की विजेता टीमों को क्रमशः ₹2500, ₹1500 व ₹1000 की पुरस्कार राशि प्रदान कर उत्साहवर्धन किया।

परिणाम इस प्रकार रहे:

  • जूनियर वर्ग:
    🥇 अनंत तिवारी व आयुष्मान पाणिग्रही (स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल)
    🥈 अद्वैत दीक्षित व अंशिका शर्मा (CRR मॉडर्न स्कूल)
    🥉 नौश्री व वाणी (मॉडर्न स्कूल, डेल्टा-1)
  • सीनियर वर्ग:
    🥇 निर्वाण काला व रुद्रांश झा (ग्रेड्स इंटरनेशनल स्कूल)
    🥈 शिवांश शर्मा व भूमि सिंह (ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल)
    🥉 जीनल पुडुलिया व ज्योति कुमारी (दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल)

प्रथम स्थान प्राप्त दोनों वर्ग की टीमें अब 16 नवम्बर को प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

कार्यक्रम में राजेंद्र सोनी, राजेश बिहारी, संगीता वर्मा, नीरज कौशिक, किसलय कुमार, नवनीता महेश, डॉ. दिव्या अग्रवाल, दीपेश गुप्ता, रुचि गुप्ता सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
विद्यालय की कॉर्डिनेटर सुशीला, दीपक शर्मा, मोहिनी चतुर्वेदी, एवं संचारी सहित शिक्षकों व छात्र समन्वयकों ने प्रतियोगिता के सफल संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई।

“अपनी स्टाइल को नया आयाम दें — अभी खरीदें TURTLE का यह क्लासिक ब्लेज़र!”

TURTLE Men Checkered Single Breasted Casual Blazer  (Grey)
₹2,090

“हर मौके पर दिखें डैशिंग — TURTLE ग्रे चेक ब्लेज़र अब सिर्फ ₹2,090 में!”


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)