google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नीलगाय ने टेंपो को मारी टक्कर, चोटिल हुए यात्री

समाज जागरण धनंजय मोदनवाल
पिंडरा।
थानागद्दी- सिंधोरा- भोजूबीर रोड पर जाठी में सिंधोरा की तरफ से आ रही टेम्पो को गुरुवार को सुबह 11 बजे नीलगाय ने टक्कर मार दी जिससे टेम्पो चालक सहित सभी को चोट आई तथा टेम्पो का अगला हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया नीलगाय कि भिड़ंत होने के बाद उसमे सवार 5 लोग टेम्पो से बाहर गिर पड़े और टेम्पो सड़क के किनारे आ गई जिससे सामने से आ रही बड़े वाहन से टक्कर होने से बच गया तथा किसी को गंभीर चोटें नहीं आई है । सभी का प्राथमिक उपचार सिंधोरा स्थित निजी अस्पताल में किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)