google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कई घंटे बाद बिजली आपूर्ति हुई बहाल

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
बुधवार शाम से शुरू हुई बारिश से जहां किसान खुश हुए तो वही बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई।बताते चले आधी और बारिश के कारण रामेश्वर महादेव फीडर से जुड़े दर्जनों गांवों की आपूर्ति बुधवार देर रात्रि में ठप हो गई जो गुरुवार दोपहर तक बहाल हो सकी।क्षेत्र हिरमपुर , मनियारी पुर,खेवली सहित अन्य कई गांव में पोल गिरने ,तार टूटने और तारों पर डाल फसने की समस्या के कारण आपूर्ति बंद हो गई थी।गुरुवार के सुबह से बिजली कर्मचारियों की कड़ी मेहनत के कारण ही दोपहर तक बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। अवर अभियंता कृष्ण कुमार मौर्य ने बताया क्षेत्र में कुल तीन पोल टूटने के साथ साथ कई स्थानों पर तार टूट गए थे जिसके मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कर दिया था।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)