वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष अग्रहरि, उपाध्यक्ष अभय कुमार कोषाध्यक्ष बृजेश कुमार कुशवाहा
ब्यूरो चीफ़/ विजय कुमार अग्रहरी।
दैनिक समाज जागरण
दुद्धी/ सोनभद्र। दुद्धी तहसील अंतर्गत हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद व भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स क्लब दुद्धी का गठन तुलसी निकेतन में सर्वसम्मति से किया गया। जिसकी अध्यक्षता उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल दुद्धी अध्यक्ष अमरनाथ जायसवाल द्वारा किया गया। सर्व सम्मती से अध्यक्ष पद का प्रस्ताव शिव शंकर प्रसाद गुप्ता एडवोकेट जिला उपाध्यक्ष ओलंपिक संघ सोनभद्र द्वारा किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु संतोष कुमार अग्रहरी एडवोकेट व उपाध्यक्ष पद हेतु अभय कुमार जायसवाल ( प्रधान प्रतिनिधि जाबर ) के नाम का प्रस्ताव नगर पंचायत दुद्धी स्वच्छता मिशन ब्रांड एंबेसडर जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी द्वारा लाया गया। सचिव पद हेतु राकेश आजाद सभासद के नाम का प्रस्ताव सर्व सम्मती से सदस्यों द्वारा लाया गया। जबकि कोषाध्यक्ष महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी प्रधान संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि बृजेश कुमार कुशवाहा के नाम का प्रस्ताव सर्वसम्मति से लिया गया। उक्त पदाधिकारियों के नाम की सभी ने ताली बजाकर समर्थन किया और हाकी टूर्नामेंट जल्द दुद्धी में कराए जाने पर सहमति बनी। जनपद सोनभद्र में विलुप्त हो रहे राष्ट्रीय हॉकी खेल को बढ़ावा सरकार की मंशा अनुरूप देने के उद्देश्य से गठित मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स क्लब दुद्धी का गठन कर महिला एवं पुरुष हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन जल्द किया जायेगा। शेष पदों पर अध्यक्ष व मनोनीत पदाधिकारी के सर्वसम्मति से क्लब का विस्तार जल्द किया जाएगा। इस मौके पर डीसीएफ सेवानिवृत्ति पूर्व सचिव विंध्यवासिनी प्रसाद गुप्ता, दुद्धी बार एसोसिएशन पूर्व अध्यक्ष प्रेमचंद यादव एडवोकेट, राजेन्द्र सिंह चन्द्रवंशी, ग्राम प्रधान खजुरी मुन्ना भारती, पूर्व ग्राम प्रधान सुभाष गौतम, विश्व हिन्दू परिषद सोनू जायसवाल, मोनू खान, महेश अग्रहरी, सुरेन्द्र शर्मा आदि दर्जनों लोग बैठक में मौजूद रहें।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



