
दैनिक समाज जागरण
अनिल कुमार ब्यूरो चीफ औरंगाबाद बिहार
डब्ल्यू एच ओ एवं विश्व के अन्य स्वास्थ्य संगठनों के अनुसार जो मानक बनाया गया है वह है एक हजार की आबादी पर एक डॉक्टर। भारत में इस मानक से डॉक्टरों की आबादी ग्यारह गुणा कम अर्थात ग्यारह हजार की आबादी पर एक डॉक्टर है।। बिहार की बात करें तो यहां की आबादी लगभग दस करोड़ है। मानक के हिसाब से यहां एक लाख डॉक्टर की आवश्यकता है। वर्तमान स्थिति यह है कि डॉक्टरों के लिये यहाँ 11649 पद सृजित हैं पर भारी दुःखद है कि यहां मात्र 2889 डॉक्टर ही सेवा दे रहे हैं। 8 हजार 760 पद खाली पड़े हैं। इसमें भी सबसे अधिक ग्रामीण क्षेत्र के पद खाली हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



