google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बिहार का निरंतर विकास का परिणाम है 10वीं बार नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री बनना- प्रभु दयाल कुशवाहा।

समाज जागरण हजारीबाग
हजारीबाग- जनता दल यूनाइटेड हजारीबाग के जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल कुशवाहा ने कहा कि तमाम तरह के अटकलों के बीच बिहार के मतदाताओं ने एनडीए उम्मीदवारों को भारी मतों से जीता कर यह साबित कर दिया कि नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी की जोड़ी ने बिहार में न सिर्फ इतिहास रचा बल्कि एक लंबी लकीर खींचकर तमाम तरह के अटकलों को ध्वस्त कर दिया। और साबित हो गया कि एनडीए की सरकार ही बिहार को आगे की ओर ले जाएंगी। आज तक जो विकास हुआ है नीतीश कुमार जी अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बिहार को विकसित बिहार किस श्रेणी में खड़ा कर देंगे । प्रभु दयाल कुशवाहा ने कहा एनडीए बिहार ही नहीं समूचे भारत वर्ष में विकास को आगे बढ़ाते हुए भारत को विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में ला खड़ा करेंगे ऐसा उम्मीद है। बिहार के निरंतर विकास के कारण ही नीतीश कुमार दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनें। शिक्षा स्वास्थ्य सड़क परिवहन महिलाओं का क्रमबद्ध विकास के लक्ष्य को साधते हुए बिहार के आम आवाम के आवाज को बुलंद किया ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)