समाज जागरण हजारीबाग
हजारीबाग- शिक्षा निकेतन उच्च विद्यालय कोर्रा की ओर से संचालक मधुप मनोहर के संरक्षण में 108 विद्यार्थियों को राजगीर नालंदा पावापुरी की शैक्षणिक भ्रमण कराया गया l उन्होंने कहा वर्षभर इंतजार रहता है विद्यार्थियों को की कब होगा शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम । जहां विद्यार्थियों ने रोपवे का आनंद लेते हुए विश्व शांति स्तूप एवं बिहार के गौरवशाली इतिहास को करीब से देखा एवं समझा l कार्यक्रम का प्रभार विद्यालय की शिक्षिका सुनीता देवी और सुमित्रा देवी को दिया गया था। जिसे उन्होंने बहुत बखूबी निभाया । विद्यार्थियों के भोजन के प्रबंधन का प्रभार किरण मनोहर एवं निधि कुमारी को दिया गया था । विद्यार्थियों के अनुशासन की जिम्मेवारी संजय यादव एवं रंजीत सोनी के जिम्में था l विद्यार्थियों के घुमाने की व्यवस्था शाहीना परवीन एवं मुस्कान परवीन को सौंपा गया था जिसे सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपने-अपने कार्य को बखूबी निभाया । विद्यार्थियों ने भी इस अवसर का भरपूर लुत्फ उठाया उन्होंने कहा कि हम सभी पूरे वर्ष स्कूल टूर का इंतजार करते हैं l



