राज्यसभा में रखेंगे बिहार झारखंड सहित पूरे देश के विकास की बातें- प्रभु दयाल कुशवाहा । मिंटू कुमार समाज जागरण हजारीबाग । जनता दल यूनाइटेड के सर्वमान्य नेता , बिहार के विकास पुरुष, सुशासन बाबू , जैसे उप नामों से पहचान वाले नीतीश कुमार को पार्टी ने फिर से निर्विरोध पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया । यह हमारे लिए गौरव की बात । इन्होंने बिहार के विकास को न सिर्फ आगे बढ़ाया बल्कि विकास की गति को सरपट दौड़ा दिया । चाहे महिला विकास हो ,सड़कों का विकास हो, पुलिस प्रशासन की बात हो। बिहार के चौतरफा विकास को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शासनकाल में ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया । यही कारण है कि दिन – प्रतिदिन अपने ही विकास के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बिहार में जंगल राज और भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त कर दिया । पूर्ण शराबबंदी ने महिलाओं और बच्चों के विकास को उड़ान दिया और चेहरे पर मुस्कान दिया । लड़कों के साथ-साथ बिहार की लड़कियां भी पढ़ने में रिकॉर्ड बनाती गई । यह सब नीतीश कुमार के सोच और मेहनत का परिणाम है। यही कारण है कि आज सर्वमान्य नेता के रूप में स्थापित है। पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर हजारीबाग में जिले के जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल कुशवाहा एवं पार्टी के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की और नीतीश कुमार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं और बधाई दिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



