गड़बड़ा धाम मां शीतला माता के दरबार में दर्शन को उमड़ी भाड़ी भीड़ दूरदास से आए भक्तों ने मां का लिया आशीर्वाद

मीरजापुर /हलिया क्षेत्र के प्रसिद्ध गड़बड़ा शीतला धाम में बुधवार को चैत्र नवरात्रि के सातवे दिन सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। भेड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन में मुस्तैद रहा और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना होने पाए। मंदिर प्रशासन भी लगा रहा। जिले के साथ-साथ मध्य प्रदेश से भी बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचे। करीब चालीस हजार के आसपास श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई।भोर की मंगला आरती के बाद से ही श्रद्धालु कतारबद्ध होकर मां के दर्शन के लिए प्रतीक्षा करते रहे।

मां शीतला के दिव्य स्वरूप के दर्शन करते ही भक्तों ने आंतरिक शक्ति और शांति का अनुभव किया। हाथों में पूजा की टोकरी और मन में अटूट श्रद्धा लिए बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सभी ने मां के चरणों में मत्था टेका। मंदिर परिसर में घंटा और शंख की मधुर ध्वनि के साथ जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। दूर-दराज से आए श्रद्धालु भोर से ही परिवार सहित मंदिर पहुंचते रहे। कई भक्तों ने पहले सेवटी नदी में स्नान किया, इसके बाद कतार में लगकर मां का दर्शन-पूजन किया। मां शीतला के भव्य श्रृंगार और आरती के बाद कपाट खुलते ही दर्शन के लिए भीड़ और बढ़।

श्रद्धालुओं ने माता कालरात्रि के स्वरूप का विधिवत पूजन किया। व्रत रखने वाली महिलाओं ने भजन-कीर्तन के माध्यम से मां का गुणगान करते हुए शारीरिक, मानसिक और आर्थिक कष्टों से मुक्ति की कामना की। वही मंदिर के चारो ओर गंदगी का अंबार लगा रहा वही सुरक्षा के दृष्टिकोण से हलिया थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव अपनी पुलिस टीम के साथ मेला क्षेत्र में लगातार गस्त करते रहे।मंदिर प्रबंधक प्रकाश चंद्र शुक्ल ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी करते रहे। मंदिर पुजारी मंगल धारी मिश्रा, रजनीश पांडेय ने बताया कि सूर्योदय से देर रात तक मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ बनी रही और लगभग 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)