राजेंद्र पाल गौतम, अनिल जयहिंद और जितेंद्र बघेल का जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने किया स्वागत
समाज जागरण संवाददाता
नोएडा। सामाजिक भाईचारा सम्मेलन में शामिल होने मथुरा जा रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का रविवार को नोएडा के महामाया फ्लाईओवर पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी, गौतमबुद्ध नगर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन अनिल जयहिंद तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र बघेल का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया।
स्वागत कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं नोएडा कांग्रेस नेता यतेन्द्र शर्मा सहित जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नेताओं के स्वागत के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए और सामाजिक भाईचारे तथा संगठन की मजबूती के संकल्प को दोहराया। स्वागत कार्यक्रम के बाद कांग्रेस नेता मथुरा के लिए रवाना हो गए।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



