लूटी गई स्विफ्ट डिजायर कार, मोबाइल फोन, अवैध हथियार और घटना में प्रयुक्त मोबाइल बरामद
समाज जागरण संवाददाता
ग्रेटर नोएडा, 27 जुलाई। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की थाना इकोटेक-1 पुलिस और लुटेरे बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई एक स्विफ्ट डिजायर कार, एक मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन, अवैध हथियार तथा अन्य सामान बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, संदिग्ध बदमाशों की सूचना पर थाना इकोटेक-1 पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। उपचार के बाद दोनों को विधिक कार्रवाई के तहत न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पूछताछ में आरोपियों के कब्जे से लूटी गई स्विफ्ट डिजायर कार, एक लूटा हुआ मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन तथा अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास और उनसे जुड़े अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि दोनों बदमाशों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वे किन-किन वारदातों में शामिल रहे हैं और उनके अन्य साथियों की तलाश भी जारी है।
पुलिस का कहना है कि कमिश्नरेट क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
(स्रोत: कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस)
Noida #GreaterNoida #NoidaPolice #Encounter #CrimeNews #GautamBuddhNagar #PoliceAction #BreakingNews #SamajJagran #UttarPradeshNews
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



