स्थान – नोएडा।
थाना फेस-1 पुलिस ने NCR क्षेत्र में संचालित हो रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 12 मोबाइल फोन, 07 फर्जी मोहरें, 04 कंप्यूटर सिस्टम (मॉनिटर, CPU, कीबोर्ड, माउस) तथा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों द्वारा फर्जी कॉल सेंटर के माध्यम से लोगों से बैंक, बीमा, लोन और इनाम जीतने के नाम पर ठगी की जाती थी। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस के जरिए गिरोह की गतिविधियों को ट्रैक किया और फेस-1 क्षेत्र में छापा मारकर दोनों को गिरफ्तार किया।

घटना के संबंध में डीसीपी नोएडा द्वारा आधिकारिक बाइट जारी की गई है, जिसमें इस कार्रवाई को साइबर फ्रॉड के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता बताया गया है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह कितने राज्यों में सक्रिय था और कुल कितने लोगों से ठगी की गई है। कंप्यूटर सिस्टम व मोबाइल फोन्स की फॉरेंसिक जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



