google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

श्रीजी गौ सदन में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोवर्धन पूजा महोत्सव, तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण

*नोएडा।** श्रीजी गौ सदन, नोएडा में गोवर्धन पूजा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। गोवंश संरक्षण, संवर्धन एवं गौसेवा के संकल्प को समर्पित इस आयोजन में गौमाता और भगवान श्रीकृष्ण के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया गया।



इस अवसर पर मुख्य अतिथि नोएडा विधायक पंकज सिंह ने गाय स्नान घर, गोवर्धन एवं भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा तथा श्रीजी वाटिका का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आईपीएस आर.एन. मिश्रा एवं नोएडा प्राधिकरण के जीएम ए.के. अरोड़ा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल, भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (NEA) के अध्यक्ष विपिन मल्हन तथा सांसद प्रतिनिधि संजय बाली सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए।

इस अवसर पर अतिथियों ने गोवर्धन पूजा के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गौमाता का स्थान अत्यंत पूजनीय है। गोवंश संरक्षण केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि सांस्कृतिक विरासत, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण और मानवीय संवेदनाओं से भी जुड़ा हुआ है। समाज के प्रत्येक वर्ग को गौसेवा एवं गोवंश संरक्षण के कार्य में सक्रिय योगदान देना चाहिए।

अतिथियों ने निराश्रित, असहाय एवं जरूरतमंद गोवंश की सेवा, संरक्षण और देखभाल के लिए श्रीजी गौ सदन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। वहीं, उपस्थित लोगों ने भी गौसेवा के इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में श्रीजी गौ सदन के अध्यक्ष सीए विकास अग्रवाल, महासचिव सुशील भारद्वाज, कोषाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व अध्यक्ष एन.के. अग्रवाल तथा महेश चौहान सहित परिवार की ओर से सभी अतिथियों, सहयोगियों, दानदाताओं एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)