google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बरौला में बहुमंजिला निर्माण पर उठे सवाल, संकरी गली में सुरक्षा मानकों को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंता

**नोएडा।** सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के बरौला गांव में एक बहुमंजिला भवन के निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। लोगों का दावा है कि करीब 15 वर्ष पहले बने इस भवन पर अब अतिरिक्त मंजिलों का निर्माण किया जा रहा है, जबकि भवन तक पहुंचने वाला मुख्य रास्ता मात्र लगभग 7 फुट चौड़ा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, भवन के पीछे की गली भी बंद है और उसकी चौड़ाई लगभग 9 से 10 फुट है। ऐसे में किसी भी आपातकालीन स्थिति, विशेषकर आग लगने की घटना होने पर दमकल वाहन या अन्य राहत एवं बचाव दल का भवन तक पहुंचना बेहद कठिन होगा।



निवासियों का यह भी कहना है कि पहले प्राधिकरण ने इसी निर्माण पर आपत्ति जताते हुए कार्य रुकवाया था, लेकिन अब दोबारा निर्माण कार्य जारी है। उनका कहना है कि भवन की मूल संरचना करीब 15 वर्ष पुरानी है, इसलिए उस पर अतिरिक्त मंजिलों का निर्माण किए जाने से उसकी मजबूती और सुरक्षा की भी जांच आवश्यक है।

स्थानीय लोगों ने नोएडा प्राधिकरण से मांग की है कि भवन निर्माण की अनुमति, नक्शे की स्वीकृति, संरचनात्मक सुरक्षा और अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच कराई जाए। उनका कहना है कि यदि भविष्य में कोई दुर्घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी, यह भी स्पष्ट किया जाना चाहिए।

बताते चले की यह मामला सिर्फ बरौला की नहीं बल्कि नॉएडा के सभी गाँव की यही हालत है, जहाँ पुरानी बनी मकान के उप्पर ही कई कई मंज़िल बढ़ाये जा रहे है.

जाहिर सी बात है की इसमें कोई भी मकान मालिक नहीं रहते है सिर्फ किराया कमाने के लिए इस कार्य को किया जाता है. जो इस मकान मे रहने वाले माध्यम एवं गरीब परिवार के लोगो के सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है.

हालांकि, इस संबंध में समाचार लिखे जाने तक नोएडा प्राधिकरण का आधिकारिक पक्ष प्राप्त नहीं हो सका था। प्राधिकरण का पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)