दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार )प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) नबीनगर में मंगलवार को एक महीने से चल रहे समर कैंप का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। समापन के अवसर पर सभी शिक्षा सेवकों ने एंडलाइन प्रपत्र का ऑनलाइन डाटा इंट्री कार्य पूरा किया।समर कैंप के अंतिम दिन प्रखंड के सभी शिक्षा सेवक बीआरसी में एकत्रित हुए। सभी ने उत्साह के साथ जिला शिक्षा विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए लिंक के माध्यम से एंडलाइन प्रपत्र को ऑनलाइन भरा।
इस कार्य में प्रखंड संसाधन सेवी (केआरपी) राजकुमारी ने तकनीकी सहयोग दिया।केआरपी राजकुमारी ने सभी शिक्षा सेवकों को इस कार्य के लिए धन्यवाद देते हुए बताया कि प्रखंड में एक महीने से समर कैंप चल रहा था जिसका आज विधिवत समापन हो गया। उन्होंने बताया कि जिला शिक्षा विभाग के निर्देश पर भाषा और गणित विषय में कक्षा 4,5एवं 6 के कमजोर बच्चों के लिए समर कैंप शिक्षा सेवक/ तालीमी मरकज स्वयंसेवक द्वारा चलाई गई ।गौरतलब है कि गर्मी की छुट्टी में एक महीने तक चले इस समर कैंप में कक्षा 4, 5 और 6 के कमजोर बच्चों की भाषा और गणित विषय की दक्षता की जांच की गई।
साथ ही विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को इन विषयों में दक्ष बनाने का प्रयास किया गया। पूरा कैंप उत्साह और सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुआ।मौके पर जिला से आईं प्रथम संस्था की कम्युनिटी मोबीलाइजर डोली कुमारी भी मौजूद रहीं। उन्होंने सभी शिक्षा सेवकों को केंद्र का सफलतापूर्वक संचालन करने के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही एंडलाइन प्रपत्र को ऑनलाइन लिंक के माध्यम से भरने में शिक्षा सेवकों का मार्गदर्शन और आवश्यक सहयोग किया।शिक्षा सेवकों ने बताया कि समर कैंप के दौरान बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ी है और उनकी बुनियादी दक्षताओं में सुधार हुआ है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



