google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

Noida: माखन चोरी के पीछे का रहस्य जानकर चौंक जाएंगे आप!

सेक्टर 82 सेंट्रल पार्क में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन विशेष आयोजन, नीलांशु दास जी महाराज ने बताए आध्यात्मिक रहस्य

नोएडा | समाज जागरण

नोएडा के सेक्टर-82, पॉकेट-7 स्थित सेंट्रल पार्क में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बेहद श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। कथा पंडाल को फूलों और गुब्बारों से आकर्षक रूप से सजाया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कथा व्यास नीलांशु दास जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि परमात्मा ही परम सत्य हैं। जब मनुष्य की वृत्ति परमात्मा में लग जाती है, तब संसार का मोह स्वतः समाप्त हो जाता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि जैसे बादल के समाप्त होने पर भी आकाश बना रहता है, उसी प्रकार संसार नश्वर है लेकिन परमात्मा शाश्वत हैं।

उन्होंने श्रीकृष्ण की माखन चोरी की लीला का आध्यात्मिक अर्थ समझाते हुए कहा कि भगवान ने केवल ‘सार तत्व’ को ग्रहण करने का संदेश दिया है। माखन को सार और बाकी को असार बताते हुए उन्होंने कहा कि मनुष्य को भी अपने जीवन में सार तत्व यानी परमात्मा की प्राप्ति पर ध्यान देना चाहिए।

महाराज जी ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण केवल ग्वाल-बालों के सखा ही नहीं, बल्कि एक जगद्गुरु भी थे, जिन्होंने आत्मा के जागरण का मार्ग दिखाया।

इस अवसर पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेन्द्र दूबे सहित संजीव ढाली, देव मणि शुक्ल, रमेश शर्मा, रवि राघव, संजय पांडेय, सर्वेश तिवारी, विष्णु शर्मा, नीरज शर्मा, टोनी कपूर, रमेश वर्मा, गोपाल पाल, असीम मजूमदार, संतोष बिस्वास, मखन बसु, बाबू सरकार, कनाई लाल, गोविंद बिस्वास, संजय हालदार, तुषार, प्रेम जी, सुखदेव, शुभमय, विश्वजीत सरकार, अनिमेष मंडल समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)