google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नोएडा में विधायक पंकज सिंह के जन्मदिन पर हवन, गैस सिलेंडर वितरित

दैनिक समाज जागरण
नोएडा।
सैनिक विहार मंडल, नोएडा महानगर के मंडल कार्यालय सेक्टर-45 पर रविवार को नोएडा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हवन के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने विधायक पंकज सिंह के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हवन के उपरांत उपस्थित लोगों को गैस सिलेंडर वितरित किए गए और उन्हें सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप चौहान, मंडल महामंत्री नीरज चौहान एवं अमित वाल्मीकि, मंडल उपाध्यक्ष विपिन झा, मुकेश गुप्ता, सूरज पाल राणा, केशव पंडित, रेनुवाला शर्मा, उषा झा, आकाश चौहान, गिर्राज, प्रवीन, सोन, संदीप, रंजू मिश्रा, सुनीता, गोपाल गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सौहार्द और जनभागीदारी का विशेष माहौल देखने को मिला।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)