google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नोएडा में सड़क सुरक्षा और स्कूल परिवहन समीक्षा बैठक संपन्न

संदीप गर्ग / नोएडा

नोएडा। लोकसभा सांसद डॉ. महेश शर्मा की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय, सेक्टर-27, नोएडा में संसद सदस्य सड़क सुरक्षा समिति (MP-RSC) और जिला विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक, डीएम, डीसीपी ट्रैफिक, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, लोक निर्माण विभाग और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

HomeClothingWomen ClothingFwdgenzcollection
HomeClothingWomen ClothingFwdgenzcollection

बैठक में सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 35 नए ब्लैक स्पॉट सुधार कार्यों में तेजी लाई जाए और नवंबर में चिन्हित 152 दुर्घटना हॉटस्पॉट्स पर अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सुधार कार्य समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और मानक अनुसार हों।

संसद सदस्य ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों के पालन तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, प्रवर्तन, अभियान्त्रिकी और आपातकालीन देखभाल (‘4E मॉडल’) के समन्वित क्रियान्वयन से ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्गों पर इमरजेंसी लेन की उपलब्धता, गति सीमा की नियमित समीक्षा और यातायात शांत करने वाले उपाय लागू करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी स्कूल वाहनों की फिटनेस जांच हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें सीसीटीवी, जीपीएस, प्रशिक्षित चालक और सहायक स्टाफ, चालकों के स्वास्थ्य परीक्षण और निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण केंद्र, यातायात पार्क और अच्छे सेमेरिटान को प्रोत्साहित करने की योजना भी बनाई गई।

सांसद ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि IRAD पोर्टल पर 100% डाटा अपलोड सुनिश्चित किया जाए और सुधार कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्ता युक्त ढंग से पूरे किए जाएं।

बैठक के अंत में अधिकारियों ने सांसद को आश्वस्त किया कि दिए गए निर्देशों का पालन पूरी तरह से किया जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)