google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नोएडा सदरपुर : गलियों मे तेज रफ्तार स्कूटी के चालक का कहर, बाल बाल बचा मासूम

नोएडा समाज जागरण डेस्क

नोएडा : सेक्टर 45 सदरपुर खजूर कॉलोनी गली नंबर 43 मे तेज रफ्तार स्कूटी से मासूम के बाल बाल बचने की मामला सामने आया है। सोशल मिडिया पर वायरल हो रहे विडियों मे साफ-साफ देखा जा सकता है कि मासूम बचा जो कि गली मे खेल रहा है तभी एक तेज रफ्तार स्कूटी सामने से आती है और बच्चे को टक्कर मार देती है और भाग निकलता है। बच्चे गली मे गिर पड़ता है और फिर उठकर घर मे भागता है। बच्चे की रोने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग निकलते है लेकिन तब तक स्कूटी सवार नौ दो ग्यारह हो चुका होता है। लेकिन यह सारा घटना क्रम गली मे लगी सीसीटीवी मे कैद हो जाता है। जो कि अब सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है।

घटना को लेकर गली वालों मे भारी आक्रोश है और विडियों को यूपी पुलिस नोएडा पुलिस, पुलिस कमीशनर नोएडा एवं डीसीपी नोएडा को टैग किया गया है। गली मे मासूमों के द्वारा बेधड़क स्कूटी चलाने का यह कोई पहला मामला नही है। हालांकि इस मामले मे स्कूटी सवार नाबालिग है या बालिग यह अभी पता नही चला है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)