google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नोएडा से बड़ी खबर : दो अलग-अलग स्थानों पर मिली लटकी हुई लाशें, इलाके में दहशत

नोएडा। उत्तर प्रदेश के हाईटेक शहर नोएडा में सनसनीखेज घटनाओं की कड़ी जारी है। मंगलवार को दो अलग-अलग स्थानों पर पेड़ से लटकी हुई लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।



पहला मामला सदरपुर सेक्टर-45 का है, जहां से लगभग 200 मीटर की दूरी पर स्थित सेक्टर-47 के जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान हरीश पुत्र रामू चौहान के रूप में हुई है, जिसका वर्तमान पता सदरपुर सेक्टर-45, और स्थायी पता जिला सिद्धार्थनगर बताया जा रहा है।

दूसरी घटना सेक्टर-46 रामलीला मैदान के सामने स्थित जंगल की है, जहां एक लड़की का शव पेड़ से लटका मिला। दोनों घटनाओं ने स्थानीय लोगों में दहशत और कई तरह की चर्चाएँ तेज कर दी हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बीते कुछ समय से जंगलों, पार्कों और नालों में अक्सर शव मिलने की घटनाएँ सामने आ रही हैं, जिससे कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

घटनाओं की सूचना मिलते ही थाना 39 पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनाओं को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। दोनों मामलों को लेकर क्षेत्रवासियों में डर और आक्रोश बना हुआ है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)