नोएडा समाज जागरण
नोएडा महर्षि आश्रम सेक्टर 110 के सामने रोड पार खाली पड़े खंडहर सा मकान है जो आज कल शराबी नशेरी और जुआरियों के लिए अड्डा बना हुआ है। सुबह से शाम तक वहाँ पर शराब तथा ड्रग्स के सेवन करने वालों का तांता लगा रहता है। नाम न बताने के शर्त पर एक महिला ने बतायी कि यहाँ से गुजरते हुए भी उनको डर लगता है। जबकि यहाँ से लोगों का आना जाना लगा रहता है। यहाँ से बच्चे का आना जाना होता है। मजा तो पास में ही खड़े रेहड़ी पटरी वालों को है मुंह मांगे दाम पर नमकीन बेचने का मौका जो मिलता है।
लेकिन इन सबसे नोएडा पुलिस अनजान बनी हुई है। जबकि यहाँ से मात्र 100 मीटर की दूरी पर नोएडा सेक्टर 110 की पुलिस चौकी है। यहाँ से 500 मीटर की दूरी पर भंगेल चौकी है। सबसे बड़ी बात यहा से 500 मीटर की दूरी पर ही नोएडा पुलिस कमीशनरेट की आफिस भी मौजूद है। अनजान पुलिस दिन रात यही से गुजरती है लेकिन इन सब बातों से कोई फर्क नही पड़ता है। बताते चले कि इन खाली पड़े मकान के बराबर में ही मंदिर भी मौजूद है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



