google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नोएडा सेक्टर 110 मार्केट में फिर शुरू हुआ अतिक्रमण का खेल।

समाज जागरण नोएडा

नोएडा सेक्टर 110 मार्केट में फिर से शुरू हुआ अतिक्रमण का खेल। हाल ही में नोएडा प्राधिकरण नें यहाँ से अतिक्रमण को शिफ्ट किया था, इसके बावजूद फिर से अतिक्रमण का खेल शुरू हो चुका है।

बताते चले कि नोएडा प्राधिकरण अतिक्रमण को हटाने के बजाय अतिक्रमण शिफ्ट करने की कार्य करती है। हाल ही मे प्राधिकरण नें नोएडा सेक्टर 110 के मार्केट से अतिक्रमण को शिफ्ट करके पास के ही खाली पड़े पार्क में जगह दिया था। इसके बावजूद फिर से मार्केट में दुकान लगने लगे है। नोएडा प्राधिकरण नें इससे पहले नोएडा सेक्टर 82 में बने बस टर्मिनल के पास से अतिक्रमण को सेक्टर 82 के ग्रीन बेल्ट में शिफ्ट किया था जो अभी भी मौजूद है।

अगर इसी प्रकार से अतिक्रमण होता रहा तो आने वाले कुछ महीनों में फिर से मार्केट की हालत पहले जैसे ही हो जायेंगे जहाँ दुकानदारों को अपना गाड़ी लगाने के लिए मैन रोड पर पार्किंग चार्ज देकर गाड़ी पार्क करने होंगे और ग्राहक पार्किंग चार्ज देने के कारण वहाँ से नदारद।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)