

अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नोएडा महानगर ( गतिविधि- (जल संरक्षण ,वृक्षारोपण, कचरा प्रबंधन ) , नोएडा पुलिस विभाग , नोएडा प्राधिकरण (हॉर्टिकल्चर विभाग) , उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल नोएडा एवं नोएडा एसोसिएशन सेक्टर-9 के संयुक्त तत्वाधान में नोएडा सेक्टर 4 के पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर योगी हितेश्वर नाथ महाराज जी ने कहा कि, पर्यावरण के बिना जीवन की कल्पना करना निराधार है। यदि हमारी धरा पर पेड़- पौधे ही नहीं होंगे। तो मनुष्य ना तो सांस ले पाएगा और ना ही उसको भोजन के लिए अन्न मिल पाएगा। लोगों को पर्यावरण का महत्व समझाते हुए महाराज जी ने सभी से पर्यावरण को बचाने की अपील की और सब को शपथ दिलाई की पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए सब अपने कर्तव्य को समझेंगे और उसका पालन करेंगे। साथ ही उन्होंने ‘सांसे हो रही हैं कम, आओ पेड़ लगाए हम का’ नारा दिया।
पर्यावरण दिवस के इस शुभ अवसर पर राष्ट्रीय सेवक संघ नोएडा महानगर (पर्यावरण गतिविधि- जल संरक्षण, वृक्षारोपण, कचरा प्रबंधन) के संयोजक राकेश रिखी ने लोगों से अपील की वह पौधारोपण के साथ ही जल व अन्न संरक्षण का भी ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि पीने की पानी की जितनी जरूरत हो उतना ही लोगों को ग्लास में लेना चाहिए और जितना खाना वह खा सके उतना ही भोजन थाली में लेना चाहिए जिससे की अन्न और जल को व्यस्त फेकने से बचा जा सके।
वही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नोएडा महानगर पर्यावरण संरक्षण के संयोजक राजीव गोयल ने कहा कि, पर्यावरण दिवस हमें यह समझाता है कि हमारे जीवन में वायु, जल और अन्न की क्या कीमत है । इसलिए हम सभी को एकजुट होकर अपने पर्यावरण को बचाने के लिए जिम्मेदार बनना पड़ेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि, पौधा लगाना जितना महत्वपूर्ण काम है उससे ज्यादा महत्वपूर्ण और जिम्मेदारी भरा काम है उन पौधों की देखभाल करना। इसलिए सभी लोगों को अपने व्यस्त जीवन में से थोड़ा सा समय निकाल कर पौधों की देखभाल करनी चाहिए। पेड़-पौधों को समय-समय पर पानी, खाद और गंदगी से बचाना चाहिए। यह ऐसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है जो पौधा लगाने से भी बड़ी है।
इस अवसर पर महिला थाना अध्यक्ष नीरज सिंह, थाना प्रभारी फेस-वन वीरेश पाल गिरी, नोएडा सेक्टर-4 चौकी इंचार्ज ने भी लोगों से पर्यावरण को बचाने की अपील की।
पर्यावरण के अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महासचिव सुधीर पोरवाल, मनोज गुप्ता, गोविंद अग्रवाल, अमित पोरवाल, कुमुद जोशी, भारती नेगी, पूजा अवाना, इंदु, रेखा शर्मा, उषा थापा, नीता वाजपेई समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



