नोएडा। नोएडा सेक्टर-45 स्थित बजरंग चौक, पूर्व के अम्रपाली चौराहा पर आगामी 25 जनवरी 2026 को विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक चलेगा, जिसमें बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोगों के शामिल होने की संभावना है। आयोजको ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को कार्यक्रम मे भाग लेने के लिए आह्वान किया है।
आयोजकों द्वारा जानकारी दी गई है कि इस विशाल सम्मेलन का उद्देश्य हिंदू समाज को एकजुट करना, सामाजिक समरसता को मजबूत करना और धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर विचार-विमर्श करना है। सम्मेलन में विभिन्न वक्ता अपने विचार रखेंगे और समाज को दिशा देने वाले मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
आयोजन समिति ने नोएडा सहित आसपास के क्षेत्रों के सभी भाई-बहनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि यह सम्मेलन समाज में सकारात्मक संदेश देने और एकता को सुदृढ़ करने का माध्यम बनेगा।
सम्मेलन को लेकर क्षेत्र में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



