ट्रैफिक पुलिस के साथ 7 एक्स वेलफेयर टीम ने किया लोगों को जागरूक
नोएडा। विश्वकर्मा मार्ग पर सड़क सुरक्षा को लेकर 7 एक्स वेलफेयर टीम ने ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से 18 जनवरी 2026 को एक विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। यह अभियान सेक्टर-50 मेट्रो स्टेशन के समीप विश्वकर्मा मार्ग पर आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में राहगीरों और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान लोगों को सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी गई। यातायात माह के तहत ट्रैफिक पुलिस लगातार ट्रैफिक वालंटियर्स के सहयोग से जागरूकता अभियान चला रही है। इसी क्रम में आज के अभियान में विशेष रूप से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों को रोककर उन्हें समझाया गया और उनसे अपील की गई कि वे स्वयं नियमों का पालन करें तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
इस दौरान दो पहिया वाहन चालकों को गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी गई। वहीं सेक्टर-50 में नवनिर्मित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के प्रबंधक को भी मौके पर बुलाकर समझाया गया कि वे ग्राहकों को मॉल की पार्किंग में वाहन खड़े करने के लिए प्रेरित करें, ताकि सर्विस लेन पर लगने वाले जाम की समस्या को कम किया जा सके।
इस जागरूकता अभियान में ट्रैफिक विभाग से आलोक कुमार और कपिल धामा, मौके पर मौजूद अन्य यातायात कर्मियों के साथ-साथ 7 एक्स वेलफेयर टीम से ब्रजेश शर्मा, विक्रम सेठी, महेश कुमार और श्रेया शर्मा का सक्रिय सहयोग रहा।
आयोजकों ने कहा कि ऐसे जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाया जा सके।
- संतुष्टि सेवा फाउंडेशन ने श्रीराम बारात का किया भव्य स्वागत, बारातियों को पहनाईं मोतियों की मालाएंनोएडा। भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा और समर्पण भाव के साथ संतुष्टि सेवा फाउंडेशन ने नोएडा में निकाली गई भव्य श्रीराम बारात का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर सैकड़ों बारातियों को मोतियों की मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। श्रद्धालुओं के लिए जलपान और नाश्ते की व्यवस्था की गई। साथ ही फूलों की वर्षा…
- आय से 88 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, बिहार में कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारीपत्नी के नाम सिलीगुड़ी में 92 डिसमिल जमीन खरीदने का आरोप, पटना, कटिहार और सारण में निगरानी ब्यूरो की तलाशी पटना। बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर सिंह के कई ठिकानों पर छापेमारी की। गुरुवार को पटना, कटिहार और सारण…
- रामलीला में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक, सुरक्षा हेल्पलाइन की दी जानकारीगुन्नौर। नगर के सराय मोहल्ला स्थित चामुंडा मंदिर परिसर में आयोजित रामलीला के दौरान गुन्नौर पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने महिलाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।…
- दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, पति-पत्नी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायलसोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के कुरछा-सेमिया मार्ग पर गुरुवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोपन पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया…
- बिजली के तार की चपेट में आने से ट्रक खलासी की मौत, तिरपाल समेटते समय हुआ हादसासोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सजौर गांव के समीप गुरुवार सुबह बिजली के तार की चपेट में आने से ट्रक के खलासी की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब ट्रक से चावल उतारने के बाद खलासी तिरपाल समेटकर केबिन में रखने के लिए ऊपर चढ़ा था। इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रहे…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








