वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
टेढ़ागाछ–बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए एआईएमआईएम के विधायक तौसीफ आलम ने रविवार को क्षेत्र में पांच ग्रामीण सड़कों का शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया।
इस अवसर पर आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और बुद्धिजीवी वर्ग के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक तौसीफ आलम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़कें विकास की नींव होती हैं। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता गांव-गांव तक मजबूत, टिकाऊ और सुरक्षित सड़क सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा मिले और क्षेत्र के आर्थिक व सामाजिक विकास को गति मिल सके।
विधायक ने बताया कि इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच में सहूलियत होगी। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने लंबे समय से लंबित सड़कों के निर्माण कार्य शुरू होने पर विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया और इसे क्षेत्र के लिए एक अहम उपलब्धि बताया
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



