google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नोएडा सेक्टर 46: गार्डेनिया क्लब हाउस मे मनाया जायेगा विश्व योग दिवस

नोएडा समाज जागरण डेस्क

विश्व योग दिवस पर कल नोएडा सेक्टर 46 स्थित गार्डेनिया क्लब मे योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। पतंजलि योगपीठ से सर्टिफाइड योग शिक्षिका सीमा रानी सोसायटी के लोगों के साथ मिलकर इस योग कार्यक्रम का आयोजन किया है। क्लब हाउस मे आयोजित होने वाली इस योग दिवस के लिए योग शिक्षिका ने सभी सोसायटीवासियों से आग्रह किया है कि वह इस कार्यक्रम मे ज्यादा से ज्यादा संख्या मे भाग ले।

कार्यक्रम मे बच्चों को जरुर लाये क्योकि बच्चे ही भविष्य है। इसलिए वर्तमान के साथ साथ भविष्य को भी संवारने की अत्यंत आवश्यकता है। योग सिर्फ तन को ही नही वरन् मन को भी स्वस्थ्य बनाता है। इसलिए आईये हम सभी लोग मिलकर योग दिवस को मनाएँ और अपने शरीर के साथ साथ मन को भी सुन्दर बनाए। कार्यक्रम 6 बजे शुभारंभ होगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)