google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नोएडा सेक्टर 61: 9 दिवसीय विशेष योग शिविर का समापन, 100 से अधिक बच्चों ने सीखे योग के गुर

नोएडा समाज जागरण डेस्क

नोएडा सेक्टर 61 स्थित त्रिफला पार्क मे भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान मे 3 जुन से चल रहे 9 दिवसीय विशेष योग शिविर का आज उत्साहपूर्वक समापन हुआ। बच्चों के लिए आयोजित इस विशेष योग शिविर के समापन मे 100 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। इस विशेष योग शिविर मे बच्चो ने जहाँ एक तरफ योगासन, प्राणायाम के विभिन्न आयाम को बच्चों ने सीखा। अनुशासन के गुर भी बच्चों ने सीखा।

समापन के अवसर पर संस्था के संरक्षक हरबंस लाल ढींगरा, प्रांतीय संगठन मंत्री श्रीमती भुपिंदर कौर,प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य श्री जवाहर लाल ,सभी जिला अधिकारी, क्षेत्रीय अधिकारी ,साधक , साधिकाओं तथा विभिन्न केंद्रों से आए अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस योग शिविर के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएँ दिया।

इनका रहा योगदान

9 दिनों तक चले विशेष योग शिविर के संचालन मे सरिता कनोड़िया, रीता चौहान, भव्या मिश्रा , राधिका बंसल, पारुल चौहान, अनीता सिन्हा, रेणु गुप्ता, सुमेश जैन, गंगा नेगी, अश्विनी शर्मा, विपुल गर्ग तथा सभी सदस्यों का अतुलनीय योगदान रहा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)