नोएडा समाज जागरण डेस्क
नोएडा : भारतीय योग संस्थान नोएडा जिला 1 के योग साधना केंद्र सैक्टर 61 मे हर्षोल्लास के साथ मनायी गई होली। सभी साधक और साधिकाओं ने त्रिफला पार्क, स्थित योग साधना केन्द्र पर रंगों के त्योहार होली को विभिन्न रंगों के फूलों का प्रयोग करते हुए बडी प्रसन्नता और धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर लगभग 50 से ज्यादा योग साधक साधिकाओं ने भाग लिया। सभी योग साधक साधिकाओं ने जहाँ एक तरफ सभी पर फूलों की बारिश करके मंगलकामना की। रंगों की इस रंग बिरंगी त्योहार पर सभी ने एक दूसरे को शुभकामनाएँ दी है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



