google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गंभीर हालात की वजह से 19 वर्षीय महिला की मौत,  एंबुलेंस में देरी का लग रहा आरोप!*

समाज जागरण/ अनिल कुमार अग्रहरी

डाला/ सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के डाला चढ़ाई निवासी 19 वर्षीय निर्जला पत्नी धीरज की शनिवार भोर तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक अचानक रक्तस्राव होने के बाद उसे गंभीर हालत में चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद खून की कमी बताई। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार, भोर करीब पांच बजे निर्जला को अचानक पीड़ा हुई और रक्तस्राव शुरू हो गया। इसके बाद आनन-फानन में उसे टेंपो से चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए रेफर किया था, लेकिन एंबुलेंस समय से नहीं पहुंच सकी।

परिजन सरीन ने बताया कि घटना से पहले निर्जला बिल्कुल ठीक थी और सामान्य रूप से खाना-पीना कर रही थी। रात करीब 12 से 1 बजे तक परिवार के सदस्य से उसकी वीडियो कॉल पर बातचीत भी हुई थी। इसके कुछ घंटे बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों के मुताबिक, चिकित्सकों ने जांच में शरीर में खून की काफी कमी बताई।

हालत गंभीर होने के चलते उसे रेफर किया गया था। हालांकि एंबुलेंस के इंतजार में काफी समय बीत गया, जिसके बाद उसकी हालत और बिगड़ गई। परिजनों ने बताया कि मृतका का पति धीरज करीब दो-तीन सप्ताह पहले कमाने के लिए बाहर गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है कि घटना से पहले किसी गंभीर बीमारी की जानकारी नहीं थी। फिलहाल महिला की मौत के बाद सास का रो रोकर बुरा हाल है। मामले में डॉक्टरों ने किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने से इंकार किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)