google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नॉएडा सेक्टर 94 : एक पेड़ माँ के नाम किया गया वृक्षारोपण

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी के द्वारा चलाए जा रहे अभियान एक पेड़ मां के नाम एवं वन महोत्सव के अंतर्गत नोएडा सेक्टर -94 में स्थित श्रीजी गौसदन में समस्त कार्यकारिणी के सदस्यों एवं शहर के समाजसेवियों के द्वारा गौशाला में विभिन्न प्रकार के लगभग 500 पौधे लगाए गए l
इस पौधा रोपण करने का उद्देश्य समस्त पर्यावरण का संरक्षण एवं प्रबंधन के संदेश के साथ ही, पर्यावरण को और अधिक स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान करने के लिए प्रेरित किया गया l इन 500 पौधों में मुख्य तौर पर नीम ,पीपल, अमरुद, बढ़, कड़ी पत्ता , जामुन के पौधे रोपित किए गए l
पौधारोपण के इस कार्यक्रम में श्रीजी गौसदन के अध्यक्ष टी एंन चौरसिया , महासचिव विकास गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रमोद शर्मा ,नरेश शर्मा, संजय गोयल, संदीप अग्रवाल, विमल अग्रवाल , मीडिया प्रभारी राजीव गोयल समेत तमाम समाजसेवी मौजूद रहे l


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)