google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ऑटो चालक का सर कुंच कर हुई हत्या

समाज जागरण नीरज कुमार पाण्डेय रोहनिया वाराणसी।

क्षेत्र के रोहनिया थाना स्थित भास्करा तालाब पर खून से लटपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई, वही घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने रोहनिया पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी।

मिली जानकारी के अनुसार केसरी पुर निवासी चंदन राजभर 30 वर्ष जो कि रात 8:00 बजे अपने घर से चार दोस्तों के साथ भास्करा तालाब टहलने गया जहां पर सभी ने पार्टी किए और पैसे को लेकर विवाद हो गया, जिस पर दोस्तों ने चंदन को पैसे की विवाद को लेकर धकेल दिया जिससे चंदन को सर में गंभीर लगा चोट लगने से उसकी मौत हो गयी।
वही सभी चारों आरोपी जंसा निवासी मनीष राजभर, केसरीपुर रवी राजभर सेचु पाल, संदीप उर्फ मल्लू को स्थानीय लोगों ने पड़कर रोहनिया पुलिस को सौंप दिया।

इस संबंध में रोहनिया थाना प्रभारी राजू सिंह ने बताया कि सभी लोग भास्कर तालाब पर पार्टी कर रहे थे जिसमें चंदन का पैसा गायब होने की वजह से सभी आपस में कहासुनी करने लगे नशे में होने के कारण दोस्तों ने चंदन को धकेल दिया जिससे सर में गंभीर चोट लगने से चंदन की मौत हो गई, सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया है साथ ही आसपास की सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है जो भी आरोपी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस टीम के साथ फॉरेंसिक टीम भी जांच में लगी है।
वहीं मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था मृतक चंदन को दो बच्चे भूमि और आर्या है मृतक की पत्नी माधुरी देवी, पिता ओमप्रकाश मां शिव कुमारी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)