google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सेंट ज़ेवियर्स हाई स्कूल में सड़क सुरक्षा वर्ष–2026 के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन .

संदीप गर्ग / नोएडा : स्कूल में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा वर्ष–2026 के अंतर्गत जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सेंट ज़ेवियर्स हाई स्कूल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट दिनांक 22/01/26 दिन गुरुवार को एक प्रभावशाली सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश समाज तक पहुँचाए। विद्यालय परिसर में आयोजित विशेष सभा के दौरान विद्यार्थियों ने पोस्टर, नारे एवं भाषणों के माध्यम से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ज़ेब्रा क्रॉसिंग का प्रयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।


इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या की गरिमामयी उपस्थिति में स्कूल के विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ ली। विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। साथ ही प्रांगण में मौजूद उपप्रधानाचार्या और शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी सड़क के नियमों के पालन के लिए संकल्प लिया ।
प्रधानाचार्या ने अपने संबोधन में कहा कि “सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी है, जिसे प्रत्येक नागरिक को ईमानदारी से निभाना चाहिए।”
उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं नियमों का पालन करें और अपने परिवार व समाज को भी इसके लिए प्रेरित करें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)